फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man was killed in Badhalganj

बड़हलगंज में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Jan 2016 01:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहे युवक के सिर में गोली मार दी। घायल युवक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे पिटाई कर भाग निकले। राहगीरों के सूचना देने पर पहुंचे परिवार के लोग युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या पुरानी रंजिश में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मधुपुर, बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार बैरियाखास गांव के रहने वाले रामचंदर यादव बैंकाक में मजदूरी करते थे। छह माह पहले वह घर आए थे। उनके चार बच्चों में सबसे बड़े बेटे सतीश (25) पर एक साल पहले गगगहा के पूरे गांव के युवक की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था। पांच माह पहले वह जेल से जमानत पर छूटा था। शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। पैरवी में सतीश सिविल कोर्ट गया था।
विज्ञापन


शाम छह बजे लौटने के बाद भैसहट गांव में स्थित अपने ससुराल गया। वहां से वह बाइक लेकर घर के लिए निकला। शाम सात बजे रास्ते में सेमरा बुजुर्ग के पास तीन बाइक लेकर खड़े छह युवकों ने उसे घेर लिया। हाथापाई करने के बाद एक बदमाश ने सिर में 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। घायल सतीश ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने के बाद जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस के साथ ही सतीश के घरवालों को दी। परिवार के लोग पुलिस की मदद से गंभीर हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रंजिश में सतीश की हत्या किए जाने की आशंका जता पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ गगहा चौथीराम यादव ने बताया कि गगहा के पुरे गांव निवासी युवक की जनवरी 2015 में हत्या हुई थी। उसकी लाश बड़हलगंज के कोहराभावर कंकाली माता मंदिर के पास मिली थी। इस मामले में सतीश भी आरोपी था।


मई 2015 में हुई थी शादी
सतीश की शादी मई 2015 में भैसहट गांव निवासी रुबिना के साथ हुई थी। इस साल गंवना होने वाला था। शादी के बाद से ही सतीश का सुसराल आना-जाना लगा रहता था। जिस स्थान पर घटना हुई, बदमाश वहां पहले से घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed