{"_id":"57bdb6a04f1c1be55dd4f129","slug":"a-man-hanged-sue-to-family-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से परेशान युवक फंदे से झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह से परेशान युवक फंदे से झूला
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 24 Aug 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान युवक को समय से रोटी नहीं मिली तो वह फंदे से झूल गया। बेटे को इंसेफेलाइटिस होने पर उसने 15 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने के लिए उसने स्वयं सहायता समूह से 40 हजार रुपये का और कर्ज ले लिया था। शाम को शराब पीकर पत्नी से खाने के दौरान बहस होने पर वह फंदे से झूल गया।
सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुरगोपालपुर निवासी संजय (32) पुत्र राजमन पेंटिंग का काम कर परिवार का जीवन यापन करता था। सात साल पहले पनियरा थाना के गोनहा निवासी सरिता से उसने प्रेम विवाह किया था। उसका पांच वर्ष का बेटा बिट्टू है। करीब एक महीने पहले उसे इंसेफेलाइटिस हो गया। बेटे के इलाज के लिए संजय ने 15 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसकी अदायगी के लिए वह परेशान था। इसी बीच सऊदी से कमाकर लौटे बड़े भाई अमर चंद से उसने रुपये मांगे। भाई के इन्कार करने पर दोनों में मनमुटाव हो गया।
मंगलवार को संजय ने स्वयं सहायता समूह से 40 हजार रुपये लेकर पुराना कर्ज चुकाया और शाम को पत्नी के साथ बाजार जाकर मीट, शराब लेकर घर लौटा। शराब पीकर रात करीब नौ बजे जब वह खाना खाने बैठा तो रोटी तैयार नहीं होने पर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी बीच कमरे में जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका में सरिता दरवाजा पीटने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो संजय साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।