{"_id":"214bedf95fd02cad379344bc784e6326","slug":"a-girl-was-raped-by-relative-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी देकर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी देकर रेप
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। फिर इसे फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्हें शादी का झांसा देकर चुप करा दिया पर जब आरोपी की शादी दूसरे जगह तय हो गई तो छात्रा के परिवार वालों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दे दी। आरोपी और कोई नहीं छात्रा का रिश्तेदार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है। माता-पिता के साथ वह मुंबई में रहती थी। एक साल पहले शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा के घर पढ़ाई करने आई थी। पिपराइच क्षेत्र का रहने वाला उसका रिश्तेदार मामा के घर अक्सर आता-जाता था। आरोप है कि 26 जनवरी 2014 की रात उसने छात्रा को घर में अकेला पाकर रेप किया। साथ ही इसकी वीडियो क्लिप बना ली।
मामले की जानकारी किसी को देने पर वह वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देने लगा। छात्रा का आरोप है कि वीडियो क्लिप के नाम पर ब्लैकमेल कर रिश्तेदार ने कई बार उसके साथ रेप किया। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर उन्हें चुप करा दिया।
विज्ञापन
इधर, जब युवक की शादी दूसरे जगह तय होने की जानकारी मिली तो शुक्रवार को मां के साथ सहजनवां थाने पहुंचकर छात्रा ने तहरीर दी। सहजनवां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह का कहना है कि एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।