{"_id":"58402e9b4f1c1b0f1ede76fe","slug":"a-girl-was-injured-in-a-road-accident-when-she-was-returned-to-home-from-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से छात्रा घायल, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से छात्रा घायल, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खोराबार के माड़ापार गांव के पास दुर्घटना के बाद बस में हुई तोड़फोड़।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के माड़ापार गांव के पास गुरुवार को परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने कॉलेज से घर जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इससे नाराज छात्रों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पत्थरबाजी से बस का शीशा टूट गया। इस दौरान काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार पिपराइच इलाके के मुड़ियारी खुर्द के रहने वाले राम आसरे की बेटी सीमा माड़ापार स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। वह गुरुवार दोपहर तीन बजे कॉलेज से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। माड़ापार स्थित ज्योति साईं कांप्लेक्स के पास कुशीनगर की ओर से आ रही अनुबंधित बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रों ने घटना से आक्रोशित होकर अनुबंधित बस को घेर लिया और उस पर पत्थर फेंकने लगे, जिससे बस का शीशा टूट गया। हालांकि पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। छात्रों के प्रदर्शन से काफी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार हुए बस चालक की तलाश कर रही है।