{"_id":"57ab840d4f1c1b3a1cee54e8","slug":"a-girl-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटीशियन का कोर्स करने निकली युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटीशियन का कोर्स करने निकली युवती लापता
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां थाना क्षेत्र में घर से ब्यूटीशियन का कोर्स करने निकली युवती लापता हो गई। युवती के घर वालों ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर युवती के अपहरण कराये जाने का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में तहरीर दी है। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगवा गांव की रहने वाली 20 वर्षीया युवती बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद तकरीबन एक साल से ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। वह कोर्स के लिए रोज सुबह 10 बजे अपने घर से सहजनवां के जैतपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर जाती थी। सोमवार को वह ब्यूटी पार्लर गई लेकिन दो बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। घर वालों ने बताया कि सोमवार 8 अगस्त को दोपहर 2.40 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया, संचालिका ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक युवती ने सूचना दी है कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा गया है। संचालिका ने सूचना देने वाली युवती का मोबाइल नंबर दिया लेकिन वह स्विच ऑफ बता रहा है। वे अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर पता लगाया लेकिन रूचि का पता नहीं चला।
उधर सोमवार की रात 8 बजे के आसपास दो सिपाही ब्यूटी पार्लर पर पहुंचे और संचालिका से गोपनीय बात की। इसके बाद संचालिका ने अपना बयान बदल दिया. उसने कहा कि रूचि सोमवार को उनके पार्लर पर आयी ही नहीं थी। उन्होंने मंगलवार को ही फोन कर बता दिया था कि ब्यूटी पार्लर सोमवार को बंद रहेगा लेकिन वह खुला था। शैलेश का आरोप है कि सहजनवां और उसके पिपरौली चौकी की पुलिस उसकी बेटी के लापता हो जाने के मामले में लापरवाही बरत रही है।