Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   a laptop have been recovered.

Ghaziabad News: मजबूरी का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर दबोचे, 1.70 लाख नकद व लैपटॉप बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
a laptop have been recovered.
क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किए टप्पेबाजी के आरोपी। संवाद
गाजियाबाद। मजबूरी का झांसा देकर राहगीरों को अपना शिकार बनाने वाले दो शातिर टप्पेबाजों को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी, चोरी किया गया लैपटॉप, बैग और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज और यक्ष एप की मदद से पुलिस इन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव परौरा में रहने वाले सौरभ कुमार के साथ दो बदमाशों ने टप्पेबाजी की थी। 12 नवंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने अपनी मजबूरी बताकर बात करने के लिए उनसे मोबाइल फोन मांगा। फोन हाथ में आते ही आरोपी भागने लगा। सौरभ जब उसके पीछे दौड़े तो आरोपी के दूसरे साथी ने मौका पाकर उनका बैग उठा लिया और दोनों फरार हो गए। बैग में लैपटॉप, डेबिट कार्ड और 40 हजार रुपये नकद रखे थे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तस्वीरों का यक्ष एप पर मिलान किया। इससे आरोपियों की पहचान हापुड़ देहात के गिरधारी नगर निवासी रविंद्र उर्फ बौना (32) और लक्की (19) के रूप में हुई। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिगरी गोल चक्कर के पास अंबुज सिटी के पीछे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


.......

खाते से उड़ाए 2.80 लाख, नाले में फेंका मोबाइल फोन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने युवक को बातों में उलझाकर पहले डेबिट कार्ड से 15 हजार रुपये निकलवाए और चालाकी से उसका यूपीआई पिन भी जान लिया था। इसके बाद वे मोबाइल और बैग लेकर भाग निकले। आरोपियों ने पीड़ित के यूपीआई के जरिये विभिन्न पेट्रोल पंपों और जनसेवा केंद्रों पर लोगों को झूठी मजबूरी बताकर उनके खातों में रकम ट्रांसफर की और बदले में नकदी ले ली। इस तरह उन्होंने खाते से करीब 2.80 लाख रुपये निकाल लिए और आपस में 1.40-1.40 लाख रुपये बांट लिए। यूपीआई बंद होने पर उन्होंने मोबाइल फोन नाले में फेंक दिया। पकड़े गए आरोपी रविंद्र उर्फ बौना पर गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में टप्पेबाजी, बिजली चोरी व आबकारी अधिनियम की कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed