Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight-year-old child dies after getting caught in a printing machine

Ghaziabad News: प्रिंटिंग मशीन की चपेट में आकर आठ वर्षीय मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies after getting caught in a printing machine
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पॉलीथिन प्रिंटिंग फैक्टरी में खेलते समय मशीन की चपेट में आने से आठ वर्षीय आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के अतरसुबह क्षेत्र के गांव पीपलशाह निवासी राधेश्याम ने बताया कि वह पत्नी संगीता, 12 वर्षीय बेटी कोमल और आठ वर्षीय बेटे आर्यन के साथ शोरवाला शॉप फैक्टरी में रहते हैं। वह पेशे से माली हैं और घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार करीब 14 वर्षों से फैक्टरी परिसर में रह रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब चार बजे आर्यन खेलते समय पॉलीथिन पर प्रिंटिंग करने वाली मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्टरी मालिक और परिजन उसे यशोदा अस्पताल ले गए। वहां से उसे दिल्ली के अंश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन विवेकानंद नगर स्थित मानव विद्यापीठ में कक्षा दो का छात्र था। पिता ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने बेटे के उपचार का खर्च उठाया और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed