फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   99 lacs loot

फोरलेन पर दिनदहाड़े कैश वैन से 99 लाख की लूट

Wed, 15 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
99 lacs loot
खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन पर हुई 99 लाख की लूट के बाद घटना स्‍थल पर पहुंचे एसएसपी रामलाल वर्मा, सीओ कैंट अभय मिश्रा व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
 रिलायंस पेट्रोल पंप के कैश वैन से मंगलवार की शाम चार बजे लुटेरों ने खोराबार इलाके के फोरलेन पर 99 लाख रुपये लूटकर सनसनी मचा दी। पुलिस लिखी बोलेरो से आए बदमाशों ने गार्ड और चालक पर तमंचा तानकर वारदात की और फिर गीडा की ओर फरार हो गए। बदमाश गार्ड और चालक का मोबाइल व बंदूक भी लूट ले गए। उधर, लूट की जानकारी होते ही आला अफसर घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। सहजनवां पुलिस ने गीडा के पास से बोलेरो सवार कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है जिनके पास से सवा लाख की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


खोराबार इलाके के फोरलेन पर भैंसहा पेट्रोल पंप के पास रिलायंस पेट्रोल पंप की कैश वैन लेकर बिहार के गोपालगंज निवासी कैशियर अजय प्रताप प्रजाति, बेलीपार, कनईल के धनंजय प्रताप सिंह, चालक हाथयापरसास के संतोष शुक्ला के साथ निकले थे। गीडा स्थित पेट्रोल पंप से रुपये लेने के बाद वे सोनबरसा के पंप पर गए। वहां से नकदी लेने के बाद वे 98 लाख 79 हजार 530 रुपये लेकर गीडा की ओर जा रहे थे। खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक अभी वे भैंसहा पंप के पास ही पहुंचे थे कि बोलेरो सवार पांच की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली। वैन सवार लोग पुलिस लिखी बोलेरो देख नीचे उतर गए। इसके बाद बदमाशों ने चालक और गार्ड पर तमंचा तान लिया। एक बदमाश ने गार्ड की बंदूक और मोबाइल ले लिए। इसके बाद सभी नकदी लूटकर जानमाल की धमकी देते हुए गीडा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट की सूचना पाते ही एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी सिटी हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने गीडा के पास से बोलेरो सवार कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा। उनके पास से करीब सवा लाख रुपये भी मिले हैं। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए लोगों का वारदात से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही लुटेरों का पता चल जाएगा। 
- रामलाल वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed