फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्लाट के नाम पर रुपये हड़पने में पांच पर केस दर्ज

प्लाट के नाम पर रुपये हड़पने में पांच पर केस दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्लाट के नाम पर रुपये हड़पने में पांच पर केस दर्ज
लखनऊ के विशेष ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----

प्लाट का झांसा देकर रकम हड़पने में पांच पर केस
एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आर संस इन्फ्रा लैंड डेवलपर्स रियल इस्टेट कंपनी पर लखनऊ में प्लाट देने के नाम पर 3.30 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में आरोपियों पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड गुलाली वाटिका निवासी रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी अमिय रमण ने एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाजी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बैंक रोड पर क्रास दी मॉल में आर संस इन्फ्रा लैंड डेवलपर्स का दफ्तर है। शहर और आसपास के रहने वाले लोगों से जालसाजी की गई है। कंपनी ने 500 रुपये वर्ग फीट के दर पर तीन साल पहले प्लाट बुक किया। कई लोगों ने रकम जमा कर दी थी, पर उन्हें अब तक प्लाट नहीं मिला। जब वे रकम मांगने लगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। पुलिस ने अमिय रमण सहित दस पीड़ितों की तहरीर पर विराट खंड गोमती नगर निवासी कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव, सिहाइचपार, हाटा बाजार निवासी प्रबंधक मुकेश शाही, बिछिया जंगल तुलसीराम निवासी सहायक प्रबंधक प्रियंका मिश्रा, विराट खंड गोमती नगर निवासी महाप्रबंधक तबस्सुम और प्रबंधक एचआर तरन्नुम के खिलाफ लोगों के साथ साजिश कर धोखाधड़ी के जरिये रकम हड़पने, धमकी देने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ लखनऊ में भी केस दर्ज है। गोरखपुर में पहली बार केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed