{"_id":"5c4a14a2bdec222c57232b8d","slug":"91548358818-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लेनदेन के विवाद में तो नहीं हुआ डबल मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं लेनदेन के विवाद में तो नहीं हुआ डबल मर्डर
Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के डेयरी कॉलोनी में डबल मर्डर के पीछे रुपये की लेनदेन का मामला भी सामने आया रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शेरू और रानू ने मिलकर एक जमीन का सौदा कराया था। इसी मामले में हिस्से को लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। मंटू ने दोनों के विवाद को खत्म कराने के लिए दावत रखी। इसमें सौदे से जुड़े लोग शामिल हुए। हालांकि पुलिस मंटू और शेरू के पकड़े जाने के बाद ही असल वजह तक पहुंचने की बात कह रही है।
बुधवार की आधी रात हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी है। गोली तड़तड़ाने की आवाज तो कई ने सुनी लेकिन घर से बाहर कुछ लोग ही आए। लगन की वजह से आरपीएफ बैरक में रहने वाले जवान भी पटाखे की आवाज समझकर बाहर नहीं आए। बाद में एक स्थानीय की सूचना पर जब पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगीं। आसपास के लोगों के बीच शेरू यादव और मंटू की दहशत ऐसी है कि वह कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि यहां आए दिन ऐसे दावत के आयोजन होते रहते हैं।

नाइन एमएम से मारी गई थी तीन-तीन गोली
गोरखपुर। बदमाशों ने रानू सिंह और रमेश यादव को तीन-तीन गोलियां मारी थी। तीन खोखे मौके पर मिले। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक रानू के सिर, सीने और कंधे पर गोली लगी थी। सिर और सीने की गोली शरीर में ही फंसी थी। पोस्टमार्टम में उसे निकाला गया। वहीं रमेश यादव की बायीं आंख, दाहिने तरफ कनपटी और दाहिने कंधे पर गोली लगी है। कनपटी और कंधे वाली गोली दूसरी तरफ से निकल गई थी पर आंख में लगी गोली सिर में जाकर फंस गई। पोस्टमार्टम के बाद सिर से गोली निकाली गई।
विज्ञापन