{"_id":"5c33aef2bdec2256c333ef66","slug":"91546890994-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संदिग्ध हिरासत में, दूसरे जिले भी भेजी गई पुलिस टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन संदिग्ध हिरासत में, दूसरे जिले भी भेजी गई पुलिस टीम
Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली के इस्माइलपुर स्थित श्रीराम मिल के पास व्यापारी विजय गुप्ता के मुनीम राहुल गुप्ता से हुई लूट का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से बातचीत के बाद दुकानें तो खोलीं, लेकिन बुधवार तक पर्दाफाश न होने पर फिर से बंदी की चेतावनी दी।
शनिवार की शाम किराना व्यापारी विजय गुप्ता के मुनीम से खुद को एसटीएफ में बताकर दो बदमाशों ने रकम लूट ली थी। वसूली के 91 हजार 800 रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे। फिर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सीसी टीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज से कुछ खास जानकारी नहीं हासिल नहीं हो सकी। पुलिस सर्विलांस व मुखबिर की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीओ कोतवाली का दावा है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस की एक टीम दूसरे जिले भी रवाना हो गई है। वहीं चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने बताया कि व्यापारियों ने फैसला किया है कि बुधवार तक पर्दाफाश नहीं हुआ तो दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा।