फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'No entry' for heavy vehicles at Lalkuan for four hours; to come into effect tomorrow.

Ghaziabad News: लालकुआं पर अब चार घंटे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कल से होगा लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
'No entry' for heavy vehicles at Lalkuan for four hours; to come into effect tomorrow.

विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले भारी वाहनों की शाम पांच से नौ बजे तक लालकुआं पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से लोहामंडी से आने वाले ट्रकों और डंपरों पर लागू होगा। इससे लाल कुआं चौराहे पर लगने वाले भारी जाम से जनता को राहत मिल सकेगी। यह व्यवस्था पांच सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए लागू होगी।

डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को लोहा मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया है। लाल कुआं चौराहे पर भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या को दूर करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ट्रांसपोर्टरों ने भी आम जनता की सुविधा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। दादरी-छपरौला की ओर से लाल कुआं की तरफ आने वाले भारी वाहनों का चार घंटे प्रतिबंधित होगा। यह नियम लोहा मंडी से आने वाले ट्रकों पर विशेष रूप से लागू होगा। निर्धारित प्रवेश निषेध समयावधि के दौरान यदि कोई भारी वाहन इस मार्ग पर आता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। इस व्यवस्था से रोजाना यात्रा करने वाले हल्के वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed