फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer injured in attack succumbs to injuries.

Amethi News: हमले में घायल किसान ने दम तोड़ा

Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in attack succumbs to injuries.
मोहनगंज के पूरे सोनराई मजरे पश्चिम तिलोई गांव में गमगीन परिजन व ग्रामीण। स्रोत : स्थानीय
तिलोई। मोहनगंज के पूरे सोनराई मजरे पश्चिम तिलोई गांव निवासी किसान रामकेतार (82) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हमले में घायल किसान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना की रिपोर्ट में नामजद नहीं किए गए किशोर का नाम विवेचना में शामिल करने की मांग को लेकर परिजनों ने करीब दो घंटे तक शव को घर से नहीं उठने दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर किशोर का नाम विवेचना में शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान राजकुमार के अनुसार उनके पिता रामकेतार का रविवार को महुआ का पेड़ काटने को लेकर गांव में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान श्रवण कुमार और उनकी पत्नी सविता देवी ने रामकेतार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स रायबरेली रेफर किया गया। वहां बेड नहीं मिलने पर रायबरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रामकेतार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद आरोपी दंपती को हिरासत में लिए जाने और रिपोर्ट में नाम नहीं दर्ज किशोर का नाम विवेचना में शामिल करने का भरोसा मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। रामकेतार की मौत से बेटे राजकुमार, शिवबरन और बेटियों सोमवती व गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बेटी सोमवती पिता को याद कर बार-बार रोती रही।




तहरीर में नहीं था किशोर का नाम

घटना के दिन ग्राम प्रधान राजकुमार की ओर से दी गई तहरीर में श्रवण कुमार के नाबालिग पुत्र का नाम शामिल नहीं था। परिजनों ने किशोर की भूमिका की जांच कर उसका नाम विवेचना में शामिल करने की मांग की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोर का नाम विवेचना में शामिल कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed