{"_id":"5bbcd2f2867a5528534e9a81","slug":"91539101426-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में 50 हजार में हुआ बालिका की आबरू का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में 50 हजार में हुआ बालिका की आबरू का सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की बालिका के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में बालिका की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाने के साथ ही आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाई गई। बाद में इस मामले में सुलह समझौता हो जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोस के आरोपी युवक के घर सोमवार की देर शाम टेलीविजन देखने गई थी। आरोप है कि घर में बालिका को अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बालिका रोती हुई घर गई और आपबीती बताई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई।
लोग आरोपी के घर जाने को तैयार हुए, लेकिन कुछ लोगों ने रात का वक्त बताकर पीड़िता के घरवालों को रोक लिया। सुबह पीड़िता की मां ने डायल 100 की पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग पुन: पहुंच गए और मारपीट की बात बताकर पुलिस को लौटा दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर तक हुई पंचायत में बालिका के आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाने तथा आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाने के बाद सुलह समझौता करा लिया गया। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई बात है तो यह जघन्य अपराध है। तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।