{"_id":"5b43b6074f1c1b05278b57f8","slug":"91531164167-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह बाद जेल से रिहा हुए डॉ. राजीव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 माह बाद जेल से रिहा हुए डॉ. राजीव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल से सोमवार को डॉ. राजीव मिश्रा रिहा हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अगस्त 2017 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के आरोपी डॉ. राजीव मिश्रा सोमवार को रात 8:25 बजे जमानत पर मंडलीय कारागार से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने भाई डॉ. अनूप मिश्रा और बेटे डॉ. पूरक को सीने से लगा लिया। बेटे ने उनके पांव छुए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आए सहकर्मियों एवं शहर के गण्यमान्य चिकित्सकों से मुलाकात करने के बाद डॉ. राजीव मिश्रा भाई और बेटे के साथ घर चले गए। वह ऑक्सीजन कांड में जेल से छूटने वाले चौथे आरोपी हैं।
जेल से बाहर निकले डॉ. राजीव मिश्रा ने मीडिया से कोई बात नहीं की। भाई डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा, देर से जमानत मिली, लेकिन न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जमानत के लिए कोर्ट का धन्यवाद। उम्मीद है कि इस मामले में कोर्ट न्याय करेगी। आशा है कि भाभी (डॉ. पूर्णिमा शुक्ला) की जमानत भी जल्द ही हो जाएगी।
शाम से ही मेडिकल कॉलेज के कई विभागाध्यक्ष एवं 50 से ज्यादा कर्मचारी मंडलीय कारागार के मुख्य द्वार पर डॉ. राजीव के बाहर आने का इंतजार करते नजर आए। इनमें बीआरडी के डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. अश्विनी मिश्र, डॉ. अशोक यादव, डॉ. एमक्यू बेग, डॉ. मामून खान, डॉ. रामजी सिंह के साथ आईएमए अध्यक्ष डॉ. जेपी जायसवाल, सचिव डॉ. आरपी शुक्ल, डॉ. बीबी त्रिपाठी, डॉ. मंगलेश शामिल रहे।