{"_id":"5a0af1544f1c1b8d698bb5a5","slug":"91510666580-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर मारपीट, दंगा भड़काने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव को लेकर मारपीट, दंगा भड़काने का केस
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के पटेल चौक के पास सोमवार रात में चुनाव को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि 9 साल के बच्चे के हाथ में भाजपा का झंडा होने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। इसकी जानकारी पास में ही भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। वहीं आरोपी अंडे की दुकान लगाता है, उसका कहना है कि भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने दुकान में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने बच्चे की दादी की तहरीर पर दंगा भड़काने और मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुस्तमपुर ढाला निवासी चंद्रभान की पत्नी रामकली देवी ने केस दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के मुताबिक उनका नाती निखिल कुमार (9) पटेल चौक के पास घूमने गया था। इसी दौरान पटेल चौक पर अंडे की दुकान लगाने वाले महुई सुघरपुर के झीनक निषाद ने मारपीट की। आरोप है कि पास में ही भाजपा प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय है इसलिए ही दंगा भड़काने के उद्देश्य से यह काम किया गया है। मारपीट में निखिल के सिर पर काफी चोट आईं। वहीं शोर सुनकर पास में ही कार्यालय पर मौजूद लोग पहुंच गए और बीच बचाव करने के साथ ही अंडा की दुकान में तोड़फोड़ की। हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि झीनक ने फंसाने के इरादे से खुद ही तोड़फोड़ की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।