फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

घर में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Sun, 02 Jul 2017 08:52 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
घर में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका
मृतक दिलीप की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंट थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार पार्ट सी पानी टंकी के पास घर में युवक की लाश मिली। फंदे से उसका शव लटका हुआ था। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घर वालों ने यहां पहुंचने के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी है। अभी तक पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।


बुद्ध विहार पार्ट सी 47 ए निवासी गौरीशंकर शुक्ला के 32 वर्षीय पुत्र दिलीप शुक्ला कारगिल प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। बीते दिनों पूरा परिवार लखनऊ में चला गया था और यहां पर वह अकेले ही मौजूद थे। शनिवार की दोपहर कमरे से बदबू निकलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दिलीप का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घर वालों को फोन पर सूचना दी। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए। रविवार को थाने पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed