फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हत्या में बाप, बेटे नामजद, गिरफ्तार

हत्या में बाप, बेटे नामजद, गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 08:22 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
हत्या में बाप, बेटे नामजद, गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहु्ंची थी। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर।
झंगहा थानाक्षेत्र के अमडीहा भैरो पिपरा गांव में बबलू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता, दो बेटों समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या और हत्या की कोशिश के धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्याम दुलारे यादव और राजन सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शनिवार को लखनऊ रेफर कर दिया। दो घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

भैरो पिपरा गांव में पांच बीघा जमीन को लेकर शुक्रवार की शाम कई राउंड फायरिंग हुई थी। जमीन पर कब्जा करने के लिए साधु यादव उर्फ फूलचंद अपने बेटों और अन्य साथियों के साथ गए थे। जमीन पर गांव के ही अशोक तिवारी का कब्जा था। दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद फायरिंग हो गई। आरोप है कि अशोक ने अपने बेटे अमन और अमित के साथ मिलकर लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें पांच लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से साधु के बेटे बबलू यादव की मौत हो गई। वहीं, साधु, श्याम दुलारे, राजन सिंह समेत चार लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राजन और श्याम दुलारे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने साधु की तहरीर पर अशोक और उनके बेटों समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है। एसओ झंगहा त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed