फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कस्टम ने कनाडा के मटर लदे दो को पकड़ा

कस्टम ने कनाडा के मटर लदे दो को पकड़ा

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
कस्टम ने कनाडा के मटर लदे दो को पकड़ा
फोटो
विज्ञापन

कस्टम ने कनाडा के मटर लदे दो ट्रकों को पकड़ा
नेपाल के रास्ते भारत में हो रही थी तस्करी, सिद्धार्थनगर से बहराइच ले जा रहे थे मटर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नेपाल के रास्ते तस्करी कर भारत में लाए गए कनाडा के मटर की खेप को कस्टम ने पकड़ लिया। मटर लदे दो ट्रकों को सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में सोमवार की रात पकड़ा गया। चालकों से पूछताछ की जा रही है। कस्टमर उपायुक्त राकेश श्रीवास्तव ने मटर की खेप बुक करने वाले ट्रांसपोर्टर और मंगाने वाले व्यापारी पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
गोरखपुर के कस्टम उपायुक्त राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले से लगने वाली नेपाल की खुली सीमा से तस्करी कर मटर लाए जाने की सूचना मिली थी। तस्करी रोकने के लिए कस्टम अधीक्षक राधिका त्रिपाठी के नेतृत्व में अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद, अंगद कुमार और निरीक्षक संजीत सिंह तथा अंबिकेश प्रताप सिंह की विशेष टीम गठित की थी। इसी टीम ने सोमवार रात दो बजे के आसपास सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार में नेपाल से आ रहे दो ट्रकों को रोका। दोनों पर मटर को लादा गया था। उस मटर का मुख्य रूप से उत्पादन कनाडा में होता है। चालकों को हिरासत में लेकर दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया। उपायुक्त ने बताया कि बरामद मटर की कीमत 41 लाख से अधिक आंकी गई है। चालकों से पता चला है कि ट्रांसपोर्टर ने मटर की खेप बहराइच पहुंचाने के लिए ट्रकों को बुक किया था।
विज्ञापन

...
महंगे दाम पर बिकती है मटर की दाल
कनाडा के मटर की दाल की कीमत ज्यादा होती है। नेपाल में कनाडा की मटर का बड़ा बाजार है। कुछ भारतीय व्यापारी नेपाल में सस्ते दर पर मटर की खरीदारी करते हैं। बाद में उसे दाल के रूप में बदलकर भारतीय बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लक्ष्य से ज्यादा की बरामदगी की
सीमा शुल्क निवारक मंडल गोरखपुर को वित्तिय वर्ष 2018-19 में 7:50 करोड़ रुपये की बरामदगी करने का लक्ष्य दिया गया था। उसके सापेक्ष यहां की टीम ने 10 करोड़ से रुपये अधिक का सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed