{"_id":"5b2ff32f4f1c1b2b428b6a2c","slug":"81529869103-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर किशोरी को कुएं में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार करने पर किशोरी को कुएं में फेंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी के एक गांव में किशोरी के शादी से इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने उसे कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पानी कम देखकर वह खुद भी उसमें कूद गया। कुएं के अंदर उसने किशोरी का गला दबाने की भी कोशिश की। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सिरफिरे आशिक संजय के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सिरफिरे ने मां के साथ भी मारपीट की थी।
खजनी निवासी संजय गांव की एक किशोरी से एकतरफा प्यार करता है। आए दिन वह आते-जाते वक्त किशोरी के साथ छींटाकशी करता था लेकिन वह ध्यान नहीं देती थी। इसी बीच किशोरी की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी होते ही वह शनिवार की रात उसके घर पहुंच गया। वहां वह किशोरी से शादी करने की जिद करने लगा। उसी वक्त किशोरी की मां भी आ गई। आरोप है कि सिरफिरे ने मां की पिटाई कर दी। किशोरी जब बीच बचाव करने लगी तो उसे पास ही स्थित कुएं में फेंक दिया। यही नहीं, कुएं में पानी कम देखकर संजय भी कूद पड़ा। वहां उसने गला दबाकर किशोरी को मारना भी चाहा, लेकिन लड़की का शोर सुनकर जुटे गांववालों ने उसकी जान बचाई। खजनी पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश पांडेय की मदद से दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।