फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी के आत्मदाह मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक और हिरासत में

किशोरी के आत्मदाह मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक और हिरासत में

Fri, 29 Dec 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 29 Dec 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के आत्मदाह मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक और हिरासत में
arrest - फोटो : demo pic
बड़हलगंज में रेप के प्रयास और धमकी से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी की हालत स्थित बनी हुई है। उधर, पुलिस ने इस मामले के तीसरे नामजद आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और शख्स को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि घटना के समय चौथा युवक भी वहां पर मौजूद था।
विज्ञापन


घटना बुधवार की सुबह हुई थी। आरोप के मुताबिक शौच के लिए निकली किशोरी के साथ तीन युवकों ने रेप की कोशिश की। इसकी शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष को धमकी मिलने से आहत किशोरी ने खुद को आग लगा ली थी। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर राहुल, अर्जुन, अमित के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एक और युवक का नाम सामने आया है। पुलिस चौथे युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में किशोरी के साथ रेप किए जाने की भी चर्चा होने लगी है। पुलिस इसकी भी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक और शख्स का नाम सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed