{"_id":"5a41070c4f1c1b87698c3a87","slug":"81514211084-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलवाडाड़ी बवाल में पहली गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलवाडाड़ी बवाल में पहली गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
बेलवाडाड़ी गांव में बवाल के बाद पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के बेलवाडाड़ी में क्रिकेट के दौरान विवाद को लेकर हुई मारपीट और बवाल के आरोपी राहुल उर्फ प्रिंस सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था। गौसपुर से उसे पकड़ा गया। वहीं गांव में सन्नाटा है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। तनाव कम करने के लिए सोमवार को अफसर गांव में डटे रहे। दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। पीएसी ने फ्लैग मार्च किया। दूसरी ओर गांव के लोग एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं।
बेलवाडाड़ी गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर शुक्रवार को अशोक सिंह के बेटे राहुल सिंह और काशी के बेटे मुकेश के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने समझौता करा दिया। कई दिनों तक विवाद होता रहा। रविवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि राहुल पक्ष के लोगों ने काशी और उनके बेटे की पिटाई कर दी। तीन लोगों को चोटें आई हैं। ओमप्रकाश की तहरीर पर अशोक सिंह समेत 25 लोगों पर केस दर्ज हुआ। इस विवाद के बाद गांव में तनाव फैल गया। जातीय संघर्ष की सूचना पर पुलिस के हाथ पाव फूल गए।
गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। सोमवार की सुबह आरोपी राहुल को गिरफ्तारी कर पुलिस ने तनाव कम करने की कोशिश की। एसडीम सहजनवां पंकज श्रीवास्तव, एसओ, चौकी प्रभारी अतिरिक्त फोर्स के साथ दिनभर गांव में डटे रहे।