{"_id":"587b7a444f1c1b332defe19d","slug":"80-thousands-rupees-spoils-to-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से आतंकित कर गैस एजेंसी कर्मचारी से 80 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से आतंकित कर गैस एजेंसी कर्मचारी से 80 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 Jan 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरसाड़ गांव के पास हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से नकदी भरा बैग लूट लिया। बैग में 80, 300 रुपये थे। बदमाशों ने गैस सिलेंडर लेने के बहाने मिनी डीसीएम को रोका। इसके बाद तमंचे से आतंकित कर रकम लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। गैस एजेंसी संचालक ने थाने में लूट की तहरीर दी है।
बड़हलगंज के एचपी दीपक गैस सर्विस में गगहा, असठौला के भोला और बड़हलगंज के महुआपार के बुद्धिराम काम करते हैं। दोनों मिनी डीसीएम से क्षेत्र में सिलेंडर बांटने जाते हैं। रविवार को वह हाटा से 120 घरेलू और एक कामर्शियल सिलेंडर बांटकर लौट रहे थे। अभी वे फरसाड़ गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। उन्होंने सिलेंडर लदी गाड़ी रुकवा दी। उन्होंने सिलेंडर लेने के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान एक बदमाश ने बुद्धिराम को और दूसरे ने भोला को तमंचा सटा दिया। दोनों को भयभीत कर लुटेरों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया और गोरखपुर की तरफ फरार हो गए। गैस एजेंसी संचालक श्याम नारायण शाही की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।