{"_id":"5c4a14a3bdec2211a00c72b7","slug":"71548358819-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़हलगंज में बुजुर्ग की हत्या के बाद बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़हलगंज में बुजुर्ग की हत्या के बाद बवाल
Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पटना चौकी फूंकने की कोशिश की, आरोपी का छप्पर फूंका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज के पटना गांव में 15 डिस्मिल भूमि के विवाद में बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे पीटकर पूर्व प्रधान श्रीपत यादव के भाई मुखई यादव (75) की हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग (बड़हलगंज-देवरिया) पर शव रख जाम लगा दिया। भीड़ ने पटना पुलिस चौकी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश भी की। आरोपी के छप्पर और बाइक को आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना पर एसडीएम, सीओ गोला आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पटना चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शाम सात बजे के करीब सीओ ने पुलिस वालों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव हटवाया। गांव में एहतियातन पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पौहरियां गांव निवासी मुखई यादव की बगल के गांव पटना में भी जमीन है। उसी के एक हिस्से के लिए मुखई का फूलचंद गुप्ता के परिवार से विवाद है। थाने, चौकी पर भी मामले में शिकायत की गई थी, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को मुखई को सूचना मिली कि फूलचंद व कुछ अन्य विवादित भूमि पर निर्माण करवा रहे हैं। इसी सूचना पर वह गए थे और फिर मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। गांव में हत्या की खबर पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे और आरोपी के छप्पर वाले मकान को आग के हवाले कर दिया। फिर शव लेकर रामजानकी मार्ग पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीओ के आश्वासन पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दो घंटे लगा रहा जाम
बवाल के चलते शाम करीब पांच बजे से सात बजे तक जाम लगा था। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण हटे, तब आवागमन शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन