{"_id":"5c350188bdec2256a03b75f9","slug":"71546977672-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गिरफ्तार, चोरी की सात वारदातों का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गिरफ्तार, चोरी की सात वारदातों का पर्दाफाश
Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
Priyesh Mishra
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 लाख रुपये के गहने और कई सामान को बरामद कर पुलिस ने सात घटनाओं का पर्दाफाश किया। पुलिस को अभी चोरों के गिरोह के एक ओर सदस्य की तलाश है। पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस की टीमों को चोरों को पकड़ने के लिए सक्रिय किया गया।
चिलुआताल थाने की टीम ने सोमवार को राप्तीनगर फेज 4 में एक बाइक से दो संदिग्ध लोगों को घूमते देखा। टीम ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे मोहल्ले में बंद मकान की रेकी करने आए हैं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोनू कुमार निषाद और सूरज चौहान के रूप में हुई। सोनू पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ का तो सूरज संतकबीरनगर के हरैया का निवासी है।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कई सामान और सोने, चांदी के गहनों को बरामद किया। बरामद सामान की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार को भी बरामद किया गया है। दोनों ने पिछले दिनों राप्ती नगर में रेंजर के घर हुई चोरी सहित करीब सात वारदातों में शामिल होना कबूला है। चिलुआताल और शाहपुर क्षेत्र में तीन-तीन तथा सहजनवां में एक वारदात शामिल है। एसएसपी ने बताया कि उनके साथ राहुल चौहान नाम का एक युवक भी था, जो फरार हो गया।