फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साक्ष्य जुटाने नेपाल गई एसटीएफ

राजेश्वरी हत्याकांड में और साक्ष्य जुटाने नेपाल गई एसटीएफ

Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्य जुटाने नेपाल गई एसटीएफ
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। राजेश्वरी उर्फ राखी श्रीवास्तव हत्याकांड से जुड़े और साक्ष्य जुटाने के लिए एसटीएफ की एक टीम सोमवार को नेपाल गई। टीम सारण के काल्की जाएगी, जहां राखी का शव फेंका गया था। घटना का सीन भी रिक्रिएट किया जा सकता है। साथ ही राखी के शव को सबसे पहले देखने वाले भेड़ चराने वाले से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

अपना फोन घर छोड़ गए थे डॉक्टर

एसटीएफ की जांच से पता चला है कि नेपाल जाने से पहले डॉक्टर ने अपना फोन घर पर रख दिया था। इसी बीच डॉक्टर की राखी से जितनी बार बात हुई, उसमें अस्पताल कर्मी प्रमोद और देशदीपक निषाद के फोन का इस्तेमाल किया गया। एसटीएफ ने कहा कि नंबर बदलकर फोन किए गए। इसके साक्ष्य मोबाइल कॉल डिटेल से मिले हैं।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से होगी मोबाइल की जांच

राखी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आर्यन अस्पताल के मालिक डॉ. डीपी सिंह, अस्पताल कर्मी प्रमोद कुमार सिंह और देश दीपक निषाद के मोबाइल फोन जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच एजेंसी को शक है कि मोबाइल फोन से फोटो, वीडियो डिलीट किए गए हैं। एसटीएफ का कहना है कि मोबाइल फोन के कॉल डिटेल से राखी और डॉक्टर के बीच लंबी बात होने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण की धारा हत्या में तरमीम

शाहपुर थाने में दर्ज राखी श्रीवास्तव के अपहरण की धारा हत्या में तरमीम कर दी गई है। अब मामले की छानबीन होगी, फिर चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने की कोशिश होगी।

बैरक में नहीं शिफ्ट किए जा सके डॉक्टर

डॉ. डीपी सिंह सोमवार को जेल अस्पताल में ही भर्ती रहे। डॉक्टरों के मुताबिक तबीयत में सुधार होते ही उन्हें बैरक में शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ, हत्या के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंच सकी।


पत्नी और भतीजा मिलने पहुंचे जेल

डॉक्टर की पत्नी और भतीजा सोमवार को जेल गए। वहां डॉ. डीपी सिंह से मुलाकात की। डॉक्टर के कई और जानने वाले भी जेल अस्पताल जाकर मिले। मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। जेल सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर ने अपनी पत्नी से कहा कि वे निर्दोष हैं। साजिशन मामले में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed