फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत

Mon, 19 Mar 2018 09:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व बाइक। - फोटो : Amar Ujala
कैंपियरगंज के सोनौली हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार छात्रा और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि एक रिश्तेदार लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों फरेंदा स्थित झिनकी देवी महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कैंपियरगंज के नवापार गांव की रीना यादव (19) अपने चचेरे भाई महेश यादव (20) और रिश्तेदार की लड़की खिरिया गांव की मंध्या (22) के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की चपेट में आकार बाइक चला रहा महेश 15 फीट दूर जाकर गिरा। रीना की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महेश और मंध्या को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महेश ने भी दम तोड़ दिया जबकि मंध्या की हालत नाजुक है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


डीएम के एस्कार्ट की बोलेरो पलटी, कर्मचारी घायल
सहजनवां में नवागत डीएम को रिसीव करने जा रही एस्कार्ट में शामिल एक बोलेरो गीडा में सेक्टर सात के पास  पलट गई। इससे सवार राजस्व सेवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को बोलेरो एक वाहन से साइड लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। इसमें चालक मोहम्मद हुसैन बाल-बाल बच गए जबकि डीएम कार्यालय के नजारत अनुभाग में राजस्व सेवक पद पर कार्यरत सहजनवां के मल्हीपार निवासी जय किशुन गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर सौरभ राय मौके पर पहुंच गए। घायल जय किशुन को सहजनवां प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में इलाज कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, बीआरडी कर्मचारी की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में कर्मचारी के छोटे भाई, पत्नी और सास को भी गंभीर चोटें आईं हैं। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गुलरिहा के झुगियां बाजार निवासी संतोष यादव (35) बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। वह करीब 15 दिनों से बीमार थे और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की रात डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया था। मरीज के साथ छोटा भाई बबलू, पत्नी सुमन यादव, व सास छेदी देवी भी लखनऊ गई थीं। वहां पर डाक्टरों ने जवाब दे दिया। वापस आते समय नौसड़ के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टरों ने संतोष यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संतोष तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।कर्मचारी की असामयिक मौत पर नेहरू अस्पताल के एसआईसी कार्यालय में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए भी प्रार्थना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed