{"_id":"5a92ce1c4f1c1bc83b8b8dca","slug":"71519570460-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में तड़तड़ाई गोलियां, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में तड़तड़ाई गोलियां, दो हिरासत में
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 25 Feb 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुरम फेज वन में सिपाही के घर शादी समारोह में मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। खानपान के दौरान हुए विवाद में पहले मनबढ़ों ने एक युवक पर फायर झोंका और उसके भागने पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
सरस्वतीपुरम निवासी आरके सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उनकी बेटी की शादी थी। समारोह में पास के ही अब्दुल रहीम भी आए थे। खाना खाने के दौरान ही अब्दुल का कुछ युवकों से विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद दस से बारह की संख्या में जुटे युवकों ने अब्दुल पर गोलियां चलाईं। हालांकि अब्दुल को गोली नहीं लगी। अब्दुल ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद मनबढ़ों ने चार-पांच राउंड हवा में फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियां चलने से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर शाहपुर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अजय यादव, विजय यादव, मनीष, अंकित सिंह, हसन, मन्नत खान, संदीप यादव, राहुल के खिलाफ नामजद समेत अज्ञात पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी पीएसी कैंप के पास के रहने वाले है। कई आरोपियों के पिता भी पुलिस विभाग में ही तैनात हैं।