फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लुटेरे के फरार साथी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

लुटेरे के फरार साथी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Wed, 10 Jan 2018 01:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 10 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
लुटेरे के फरार साथी को नहीं पकड़ सकी पुलिस
क्राइम
गोरखपुर। सिक्टौर के पास सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं पुलिस की गोली से घायल शातिर अमित मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पूछताछ में पुलिस को उसके पांच और साथियों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार की रात ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी पर राजघाट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने पर वे फायरिंग करते हुए भागने लगे थे। राजघाट, कैंट और खोराबार पुलिस ने घेराबंदी कर सिक्टौर के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश अमित जख्मी हो गया था। हालांकि घने कोहरे का फायदा उठाकर उसका साथी बदमाश फरार हो गया गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पूछताछ में बदमाश अमित के अन्य साथियों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम लगी है, जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
अमित पर दस से ज्यादा मुकदमे जिले में लूट और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामलों में अमित के खिलाफ दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गैंगेस्टर की भी कार्रवाई इसके खिलाफ पुलिस ने की थी। पुलिस के मुताबिक नवंबर में ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आने के बाद वह लूट की वारदात करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणांचल में करवाई है कई वारदात पुलिस के अनुसार अमित ने दक्षिणांचल में ताबड़तोड़ कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिलवाया। इसके साथी लूट की वारदात कर रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
लूट की बड़ी वारदात की थी साजिश साथियों संग मिलकर अमित लूट की बड़ी वारदात करने की तैयारी में था। पुलिस अब इसकी तलाश में लगी ही थी कि सोमवार की रात अचानक इससे मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed