{"_id":"5a070ae44f1c1b72548bc54f","slug":"71510410980-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी गई लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी गई लाश मिली
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज। राजपुर गांव के करीब जंगल में शनिवार शाम युवक की गला दबाकर हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गंध आने से शव 24 घंटे पुरानी बताई जा रही है। देर शाम एसपी नार्थ गणेश साहा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अभी शव की पहचान की कोशिश कर रही है।
शनिवार शाम पांच बजे के करीब चरवाहे गांव लौट रहे थे। अचानक उनकी नजर एक बड़े थैले में पड़ी, जिसमें से पैर बाहर निकला हुआ था। पैर देखकर चरवाहे शव के करीब गए और फिर लाश होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प्लास्टिक के बाहर निकाला। उसके गले पर गमछे से कसे जाने के निशान मिले और चेहरे पर चोट भी थी। पैर रस्सी से बंधा हुआ था। एसपी नार्थ का कहना है कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव जंगल में लाकर फेंका गया है।