{"_id":"599b37a34f1c1b1b048b49d1","slug":"71503344547-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच पूरी होने के बाद सहमे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच पूरी होने के बाद सहमे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मासूमों की मौतों की जांच सोमवार को पूरी हो गई। मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज में पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जांच पूरी होने के बाद संभावित कार्रवाई को लेकर बातें होती रहीं।
हालांकि अभी मामले में कोई नई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की माने तो मुख्य सचिव की रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र, 100 बेड वार्ड के प्रभारी डॉ. कफील खान, पीडियाट्रिक विभाग की हेड डॉ. महिमा मित्तल, ऑक्सीजन सप्लाई के इंचार्ज डॉ. सतीश समेत तत्कालीन एसआईसी डॉ. रमाशंकर शुक्ला पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। चीफ फॉर्मासिस्ट गजानन जायसवाल के साथ लिपिक उदय, सुधीर और संजय भी इसके लपेटे में हैं। इसके साथ ही पुष्पा सेल्स को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाने के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही उक्त फर्म के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
सीएम दिल्ली में, आज सौंपेंगे रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव सीएम के दिल्ली होने के कारण अपनी रिपोर्ट अभी उन्हें सौंप नहीं सके हैं। मंगलवार को मुख्य सचिव अपनी रिपोर्ट सीएम को देंगे। इस रिपोर्ट में मुख्य सचिव ने कुछ नए बिंदुओं को शामिल किया है। इसका निर्देश उन्हें सीएम ने दिया था।