फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन पर केस

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन पर केस

Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन पर केस
एफआईआर
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नाथ चंद्रावत हॉस्टल में घुसकर एमएससी के छात्र अतुल राय को मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव, छात्र भाष्कर चौधरी व एक अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में सोमवार को केस दर्ज हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


कुशीनगर के तुर्कपट्टी निवासी और एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र अतुल राय एनसी छात्रावास के कमरा नंबर 117 में रहते हैं। रविवार की देर शाम छात्रसंघ के पूर्व अध्ैैैयक्ष अमन यादव, भाष्कर चौधरी और एक अन्य हॉस्टल में पहुंचे थे। अतुल ने आरोप लगाया था कि एक धरने में शामिल होने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पिस्टल सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसे लेकर कई छात्रों ने कैंट थाने पर प्रदर्शन किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed