फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरेशाम व्यापारी को पिस्टल सटाकर 25 हजार लूटे

सरेशाम व्यापारी को पिस्टल सटाकर 25 हजार लूटे

Wed, 21 Mar 2018 08:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
सरेशाम व्यापारी को पिस्टल सटाकर 25 हजार लूटे
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
चौरीचौरा के भोपा बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान में घुसे बाइक सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल सटाकर व्यापारी से 25 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान 12 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी और न देने पर जानमाल की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सरेशाम हुई वारदात की सूचना मिली तो बाजार के व्यापारी सहम गए। पुलिस सीसी कैमरे से मिले साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है। एक बदमाश की पहचान हो गई है।
विज्ञापन


मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर चार निवासी सुरेंद्र वर्मा की भोपा बाजार में सोनू ज्वेलर्स नाम से दुकान है। इसी दुकान में वह कपड़े का भी व्यापार करते हैं। बुधवार की शाम छह बजे के करीब दो बाइक पर सवार पांच बदमाश दुकान पर पहुंचे। सुरेंद्र अभी कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने पिस्टल सटाकर जेब में रखा 25 हजार रुपया लूट लिया। 12 लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन

 

बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ चौरीचौरा ब्रजेश सिंह ने सीसी कैमरे की फुटेज जांची। इससे एक बदमाश की पहचान हो गई। एसओ ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed