{"_id":"5a0afe794f1c1bd7538bd583","slug":"61510669945-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक दिखाकर दुकानदार से वसूली की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदूक दिखाकर दुकानदार से वसूली की कोशिश
Updated Tue, 14 Nov 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा। सोनरबरसा बाजार में दो युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने पिस्टल दिखाकर दुकानदार से बीस हजार रुपये वसूलने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस लेनदेन का विवाद बात रही है।
सोनबरसा खुर्द गांव के संजय कुमार जायसवाल की सोनबरसा बाजार में किराने की दुकान है। कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी के लिए इलाज के लिए गांव के एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये लिए थे। संजय का कहना है कि सूद समेत उन्होंने एक लाख रुपये लौटा दिए। इसी बीच उधार रुपये देने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि उनके दो बेटे बीस हजार रुपये की जबरन वसूलने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह संजय दुकान पर थे। इसी बीच दोनों युवक पिस्टल लेकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर रुपये वसूलने की कोशिश भी की।
इसी बीच आस पास के लोग जुट गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। दुकानदार ने दोनों भाइयों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ रामअशीष ने कहा कि लेनदेन का विवाद है।