फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जालसाजी में रिटायर्ड रेल कर्मचारी गिरफ्तार

जालसाजी में रिटायर्ड रेल कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
जालसाजी में रिटायर्ड रेल कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले रिटायर्ड रेल कर्मचारी बेलास प्रसाद को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रेलवे के सीनियर इंजीनियर कांता प्रसाद और रिटायर्ड कर्मचारी बेलास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने बेलास को जेल भेज दिया। इंजीनियर पहले ही गिरफ्तार हो गए थे।

खोराबार के भगत चौराहे के पास स्थित कजाकपुर न्यू कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी ने जालसाजी का केस दर्ज कराया था। ज्ञानेंद्र के मुताबिक बेलास और कांता प्रसाद ने रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इंटर पास बेटा अजीत बेरोजगार है। इस वजह से दोनों की बातों में आ गया और एक मित्र के साथ उन्हें 31 अगस्त 2016 को दो लाख रुपये नकद दे दिए थे, तब दोनों ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद तीन लाख रुपये और देने को कहा था। नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगी तो दोनों धमकी देने लगे। कैंट पुलिस तहरीर के आधार पर केस की पड़ताल कर रही थी। बुधवार को दूसरे आरोपी बेलास प्रसाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed