फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोतवाल की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर भागे

कोतवाल की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर भागे

Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल की गाड़ी में टक्कर मारकर पशु तस्कर भागे
गोरखपुर। छुट्टा पशुओं को पिकअप में लादकर भाग रहे तस्करों ने कोतवाल की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा किया तो पिकअप छोड़कर पैदल भाग निकले। एक राहगीर की गाड़ी में भी तस्करों ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने गुरुवार को दो अलग केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर बुधवार की भोर में पुलिस ने घेराबंदी की तो पशु लदी पिकअप दिखी। रोकने पर तस्करों ने कोतवाल की जीप और एक राहगीर के वाहन को टक्कर मारते हुए भाग निकले। माया बाजार की तरफ पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। एक तस्कर पकड़ा गया लेकिन वह भी पकड़ ढीली पड़ने पर भाग निकला। वाहन पर चार पशु लदे थे। पिकअप के आगे और पीछे तस्करों ने अलग-अलग नंबर लिखे प्लेट लगाए थे। कोतवाल जयदीप वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा के अलावा पशु तस्करी सहित कई गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे वाहन के स्वामी माया बाजार दक्षिणी निवासी रवि गुप्ता की तहरीर पर भी हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed