युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के असिलाभार निवासी रवि प्रताप (25) के रूप में हुई। पिता ने शव की पहचान की और बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रवि घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। इधर, शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब से पहचान पत्र के आधार पर पिता को बुलाया। गला कसकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका है वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या भी मानकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि युवक ने खुदकुशी की है और डर वश शव को लाकर फेंक दिया गया है। उसकी जेब में पत्र मिला है, उसमें प्यार की बातें लिखी हैं। पत्र में प्रेम में असफल होने पर जान देने की बात लिखी गई है। हालांकि चार पन्ने के पत्र को भी पुलिस संदिग्ध मान रही है। चर्चा है कि इलाके की ही एक युवती से रवि का प्रेम संबंध था।
सिम के जरिए जांच में जुटी पुलिस
मृत शख्स की जेब में मिले सिमकार्ड के जरिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को इस सिम से ही कई लोगों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस को प्रेम संबंध में मौत होने का शक है।
युवक के गले में रस्सी बंधी मिली और निशान भी पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी