{"_id":"59e35de74f1c1b7a548b77ae","slug":"51508072935-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में व्यापारी का अपहरण, कुसम्ही जंगल के पास छोड़कर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में व्यापारी का अपहरण, कुसम्ही जंगल के पास छोड़कर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
जमीन के विवाद में हरिओम नगर से महेंद्रा कंपनी के डीलर अभय श्रीवास्तव का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। शनिवार देर रात बदमाशों के चंगुल से छूटे अभय ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार को चारों अपहरणकर्ताओं को कचहरी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने व्यापारी की सुरक्षा के लिए उन्हें गनर मुहैया कराया है। पकड़े गए चारों बदमाश प्रदीप सिंह गैंग के हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अपहरण, हत्या की कोशिश, मारपीट, आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
छोटे काजीपुर निवासी अभय श्रीवास्तव का कोतवाली इलाके में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ महीने पहले इसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर प्रदीप से उनका विवाद हुआ था, उस दौरान प्रदीप ने गोली भी चलाई थी, मगर पुलिस पहुंच गई तो सभी फरार हो गए थे। बाद में प्रदीप को जेल भेज दिया गया। इसके बाद प्रदीप के साथी उस जमीन पर कब्जा करने के लिए अभय पर दबाव बनाने लगे। इसी बीच शनिवार को हरिओम नगर में बदमाशों ने अभय को असलहे के बल पर बाइक पर अपहरण कर लिया। अभय के मुताबिक उन्हें कुसम्ही जंगल में ले जाकर मारा पीटा और फिर छोड़ दिया। मुंह बांधकर अभय को बदमाशों ने बेहोश भी कर दिया था। होश में आने के बाद अभय थाने पहुंचे और अपहरण की पूरी जानकारी दी।
पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को कचहरी बस स्टैंड के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान कोतवाली के बिंद टोला निवासी अनवर जमाल, छोटे काजीपुर निवासी जमशेद, कासिफ अहमद, कोतवाली के सोहन श्रीवास्तव के रूप में हुई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि व्यापारी के अपहरणकर्ता चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभय को उनकी सुरक्षा एक लिए एक गनर भी दिया गया है।
विज्ञापन
पहले भी जेल जा चुके है चारों बदमाश
चारों बदमाश इसी जमीन के मामले में मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। जमानत मिलने के बाद चारों ने फिर व्यापारी का अपहरण किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने एक बार फिर चारों को जेल भेज दिया है।