{"_id":"599846a64f1c1bbb7d8b4a72","slug":"51503151782-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये के लिए व्यापारी ने भाईयों को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच रुपये के लिए व्यापारी ने भाईयों को चाकू मारा
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा। कुंदन मार्केट स्थित मंडी में व्यापारी ने सब्जी विक्रेता दो भाइयों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं फरार व्यापारी की तलाश पुलिस दबिश दे रही है। विवाद पांच रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
देवरिया जनपद के खुखुंदू निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया (30) और टीपू मद्धेशिया (25) भाई हैं। वे चौरीचौरा मंडी से सब्जी खरीदकर सलेमपुर में बेचते हैं। शनिवार की सुबह सब्जी खरीदने के लिए चौरीचौरा सब्जी मंडी में आए थे। आरोप है कि यहां पर भोपा बाजार निवासी व्यापारी गुड्डू जायसवाल से खरीदारी के दौरान दोनों की पांच रुपये को लेकर बहस हो गई। भाइयों के पास तय रकम से पांच रुपये कम थे। बात इतनी बिगड़ी की व्यापारी ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। इस पर मंडी में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।