फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूजा के लिए पानी लेने गए थे दुकान से 1.14 लाख ले गए उच्चके

पूजा के लिए पानी लेने गए थे दुकान से 1.14 लाख ले गए उच्चके

Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूजा के लिए पानी लेने गए थे दुकान से 1.14 लाख ले गए उच्चके
गोरखपुर। राजघाट इलाके के साहबगंज गुड़ मंडी में स्थित शंकर किराना स्टोर से उचक्के 1.14 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


धर्मशाला बाजार निवासी विनय कुमार गुप्ता की साहबगंज गुड़ मंडी में दुकान है। विनय सुबह 11 बजे दुकान पर पहुंचे थे। साथ में एक बैग लाए थे जिसमें 1.14 लाख रुपये थे। दुकान के अंदर बोरे पर बैग रख कर सफाई करने के बाद वह पूजा के लिए पानी लेने चले गए। उनके साथ ही सामने का दुकानदार भी हैंडपंप पर गया था। विनय पानी लेकर दुकान पर लौटे तो बैग बोरे से नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन


थोड़ी दूर पर ही बैग में रखा प्लास्टिक का झोला फेंका हुआ था। झोला चेक करने पर उसमें कागज तो थे लेकिन रकम गायब मिली। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। संकरी गली में स्थित दुकान से दिनदहाड़े चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विनय की सूचना पर एसओ राजघाट अनिल कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed