{"_id":"5b90350e867a557f6a2a2a66","slug":"41536177422-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुर एक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रह्मपुर एक
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटे की दुकान के चयन के दौरान बवाल
दो पक्ष भिड़े, पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा
ग्राम पंचायत सचिव की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया
ब्रह्मपुर इलाके के नौवाबारी पलिया गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। इलाके की ग्रामपंचायत नौवाबारी पलिपा में कोटे की दुकान के चयन के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष खुली बैठक में दुकान का चयन कराने की मांग कर रहा था तो दूसरा पक्ष राशन कार्ड के आधार पर। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी किया गया। सचिव की कार का शीशा तोड़ दिया गया। कर्मचारियों ने भागकर खुद को बचाया। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को खदेड़ा। दो युवक घायल हुए हैं।
बुधवार को एसडीएम के आदेश पर कोटे की दुकान का चयन होना था। प्रधान के प्रतिनिधि मनोज यादव की उपस्थिति में एडीओ पंचायत रमेश चंद कुशवाहा, सचिव बहादुर प्रसाद, गोविंद कुमार तथा शिवेंद्र ओझा इसके लिए गांव में पहुंचे। पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर भीड़ जुट गई। दुकान के चयन के सवाल पर एडीओ पंचायत ने कहा खुली बैठक कराई जाएगी। कुछ लोगों ने उस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि राशन कार्ड तथा आधार कार्ड के आधार पर दुकान चुनी जाए। इसी बात पर विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलाए जाने लगे। कुछ लोगों ने सचिव गोविंद कुमार की कार में तोड़फोड़ कर दी। शीशा तोड़ा, पहिए की हवा निकाल दी। कर्मचारी भाग खड़े हुए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजी। उसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। करन और उमेश को चोटें आई हैं। ग्राम विकास अधिकारी गोविंद कुमार आदि ने झंगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अगले आदेश तक दुकान के चयन प्रक्रिया को रोक दी गई है।