फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Busted of gold trader, one arrested

स्वर्ण व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 12:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Busted of gold trader, one arrested
क्राइम - फोटो : demo
गोला बाजार। सड़सड़ा ताल के पास सराफ उमेश वर्मा से ढाई लाख के गहने और 17 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के दो हजार रुपये और ढाई सौ ग्राम चांदी बरामद की गई है। पूछताछ में उसने तीन साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना 12 जुलाई की देर शाम हुई थी। रकवली गांव निवासी उमेश वर्मा बरवारपार में सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने गहने और कैश लूट लिया था। इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने बताया कि एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देश पर स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक धीरेंद्र राय, राजमंगल, एसआई चंदेश्वर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवार की रात सड़सड़ा गेट के पास एक संदिग्ध खड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस वहां पहुंच गई। संदिग्ध की जांच की गई तो उसके पास से नकदी और चांदी बरामद हुई। व्यापारी ने भी उसकी पहचान की है। पकड़ा गया बदमाश मन्नीपुर गांव निवासी शुभम राय उर्फ छोटू हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर बाकी सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed