फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला को तमंचा सटाकर नकदी और गहने लूटे

महिला को तमंचा सटाकर नकदी और गहने लूटे

Tue, 13 Mar 2018 08:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Mar 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
महिला को तमंचा सटाकर नकदी और गहने लूटे
लूट - फोटो : अमर उजाला
सहजनवां के तिलौरा गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को तमंचा सटाकर नकदी और गहने लूट लिए। बदमाशों के फरार होने के बाद महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी।
विज्ञापन


सहजनवां के तिलौरा निवासी राजू कुमार पंजाब में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी संजू दो बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार की रात संजू बच्चों के साथ सो रही थीं। संजू के अनुसार रात को करीब एक बजे दो बदमाश जंगले के रास्ते घर में घुस गए और गला दबाते हुए तमंचा सटा दिए। एक बदमाश ने चाबी ले ली और बॉक्स खोलकर उसमें रखे 37 हजार रुपया, 60 ग्राम सोने तथा कुछ चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को और फिर पंजाब में पति को घटना की जानकारी दी। संजू का कहना है कि 24 अप्रैल को बेटी सविता की शादी होनी है और घर में जेवरात और अन्य सामान खरीद कर रखे गए थे। बदमाशों ने नकदी के अलावा लगभग दो लाख रुपया का जेवर लूटा है। इंस्पेक्टर सहजनवां सौरभ राय ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई
शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में बच्चों के साथ पार्क में गई महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटे तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आवास विकास कॉलोनी निवासी संजय की पत्नी सुमन सोमवार की शाम पांच बजे के करीब बच्चों को लेकर पार्क गई थीं। बच्चे पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से वहां पर पहुंचेे। सुमन का कहना है कि कुछ देर बाद वह जैसे ही सड़क पर आईं और उसे पार करने लगीं तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। शोर मचाने पर लोग एकत्र भी हुए लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर शाहपुर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed