फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसएसपी ने फरियादियों से संवाद किया

एसएसपी ने फरियादियों से संवाद किया

Tue, 11 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने फरियादियों से संवाद किया
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। नवागत एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कड़े तेवर दिखाए हैं। फरियादियों की बातें सुनने के दौरान उन्होंने थानेदारों को फोन पर ही हड़काया। बाद में एक आदेश जारी कर कहा कि क्राइम का ब्योरा रोजाना दिया जाए। थानेदार बताएं कि वे कितने अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार कर चुके हैं और कितने फरार हैं।
फरियादियों के बीच एसएसपी ने कहा कि कई थानेदार गंभीर मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी से बच रहे हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। जो थानेदार जिम्मेदारी से बचेंगे, उनकी थानेदारी निश्चित जाएगी। सारा जोर कानून-व्यवस्था में सुधार पर है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या फिर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ होना चाहिए। एसएसपी ने थानों पर फरियाद सुनने के लिए तैनात दिवसाधिकारी, मुंशी का नाम तय करके सूची तलब की है। साथ ही कहा है कि दिन, रात की ड्यूटी रिपोर्ट भी भेजी जाए। सीधे संवाद के दौरान कुछ थानेदारों की लापरवाही सामने आ गई। खोराबार और झंगहा सहित कई थानेदारों से संबंधित शिकायती पत्र भी दिए गए। इस पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


एनसीआर व मेडिकल न कराने पर कार्रवाई
फरियादियों सें संवाद के दौरान शिकायत मिली कि झंगहा में 28 मई को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दूसरे पक्ष की कोई बात नहीं सुनी गई। उसे पूरी रात थाने पर बैठाए रखा गया। एसएसपी ने फोन पर ही झंगहा के थानेदार की जमकर क्लास ली। मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज न करने और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण न कराने पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि अब थानों में एनसीआर दर्ज करने और घायलों का मेडिकल परीक्षण न कराने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘खुले बटन और मोटी चेन पहनने वाले मुझे पसंद नहीं’
पहली बार दफ्तर में फरियादियों से सीधा संवाद करते हएु एसएसपी ने कड़ा संदेश दिया। बोले फरियादी आएं, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कॉलर खड़ा करने, बटन खोलने और मोटी चेन पहनने वाले पसंद नहीं हैं। इसी बीच एसएसपी की निगाह एक बुजुर्ग के साथ शर्ट के बटन खोले और गले में मोटी चेन पहने युवक पर गई। एसएसपी ने युवक को बाहर करवा दिया। साथ ही कहा कि ऐसे लोग मुझे पसंद नहीं है। ऐसे लोगों को अपने साथ न लाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed