फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम शहर में अब सर्राफ से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी

सीएम शहर में अब सर्राफ से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी

Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 08 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम शहर में अब सर्राफ से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में थे और रंगदारी मांगने का तीसरा मामला सामने आ गया। अब टेलीफान से उरूवा के सर्राफा व्यवसायी अशोक उर्फ कल्लू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी मिली है। इससे व्यवसायी चिंतित हैं। पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी को सुरक्षा देकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अपराधियों के बुलंद हौसले और पुलिस की कमजोरी की पोल खुल गई है। रंगदारी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोरखपुर के चिकित्सक, व्यवसायी से रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। शहर के दो बड़े चिकित्सकों डॉ. एसएस शाही और डॉ. शशिकांत दीक्षित से रंगदारी के बाद उरूवा के सर्राफा अशोक उर्फ कल्लू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने नाम तो नहीं बताया लेकिन रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। फोन आने से परेशान व्यापारी ने थाने पर तहरीर दी है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करा दी। अब मोबाइल नंबर के जरिये जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, क्राइम ब्रांच के एसपी ने भी अपने स्तर से आए नंबर की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उरूवा थाना क्षेत्र के धुरियापार निवासी अशोक उर्फ कल्लू की कस्बा में रवि ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वह सोने-चांदी के साथ ही बर्तन का भी कारोबार करते हैं। अशोक के मोबाइल पर बृहस्पतिवार की शाम इंटरनेट काल आया। फोन करने वाले ने दो घंटे में पांच लाख रुपये तैयार रखने को कहा। इसके बाद फोन कट गया फिर थोड़ी देर बाद (7569668973) से फोन आया, फिर पांच लाख रुपये की रंगदारी मानी गई। साथ ही हत्या की धमकी दी भी गई। इससे सहमे व्यापारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची डॉयल 100 की टीम व्यापारी को लेकर थाने भी आई लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। सुरक्षा मुहैया कराके व्यवसायी को अगले दिन बुलाया गया। अब सीएम योगी शहर में हैं और शनिवार को रंगदारी का मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। पहले की तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब इंटरनेट कॉल और मोबाइल नंबर की तलाश की जा रही है। थानेदार अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed