फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल
death
तमकुहीराज/तमकुहीरोड। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे के पास तमकुहीराज-समउर मार्ग पर सोमवार देर रात तेज गति में आ रहे बाइक चालक ने सेवरही कस्बा निवासी विश्वनाथ शाह (60) को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

 

विश्वनाथ को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। डॉक्टर ने विश्वनाथ शाह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार पटहेरवा थाना क्षेत्र के रामकोलाचट्टी निवासी यासीम रिजवान व हासिम रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में सेवरही थाना क्षेत्र के परसा गांव के बलुही टोला निवासी हीरा यादव (70) पुत्र ठग यादव मंगलवार को होली का बाजार करने के पीएनबी सेवरही शाखा से पांच हजार रुपये निकाले और साइकिल से घर जा रहे थे कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा चालक को थाने लेकर चली गई।

 

घायल छात्र की अस्पताल में मौत
टेकुआटार। एक सप्ताह पहले हादसे में घायल कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू निवासी 18 वर्षीय छात्र की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

भठही गांव के निवासी मोहन मद्देशिया का 18 वर्षीय पुत्र शैलेश्स मद्धेशिया बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। 12 मार्च को बाइक से सोहसा की तरफ जा रहे थे। रामजानकी मंदिर के पास गांव के ही मुन्ना गुप्ता (25) की बाइक की चपेट से शैलेश का पैर टूट गया था। परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।

सोमवार को ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार शाम करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। रात में ही परिजन शव लेकर घर चले आए। शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उस छात्र की प्रतिभा को लेकर गांव के लोगों की जो उम्मीद बंधी थी, वह टूट गई। मंगलवार सुबह पहुंचे एसआई हरिमोहन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

बाइक से गिरकर युवक घायल
कसया। कुशीनगर पुलिस चौकी के समीप फोरलेन पर मंगलवार को एक बाइकसवार ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह खुद अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एनएचआई की एंबुलेंस मंगाकर सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।


तरयासुजान निवासी 21 वर्षीय वेदप्रकाश बाइक से हाटा से कसया की ओर आ रहे थे कि एनएच पर कुशीनगर पुलिस चौकी के समीप आगे जा रहे साइकिल सवार को चपेट में ले लिया और घायल हो गए। साइकिल सवार इस दुर्घटना में बाल बाल बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed