फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   साथी के साथ दस हजार का इनामी गिरफ्तार

साथी के साथ दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
साथी के साथ दस हजार का इनामी गिरफ्तार
सहजनवां। चेन लूट और अन्य घटनाओं में वांछित दस हजार के इनामी अभय सिंह उर्फ बंटी को उसके साथी के साथ पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार की रात चेकिंग के दौरान सहजनवां थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से लूट के चार हजार रुपये, तमंचा, कारतूस मिला। दोनों ने गोरखनाथ और सहजनवां में कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


सीओ क्राइम प्रवीण सिंह के मुताबिक सहजनवां एसओ सत्य प्रकाश सिंह गाड़ियां चेक कर रहे थे। उसी दौरान स्वॉट प्रभारी दीपक कुमार भी पहुंच गए। उसी दौरान मुखबिर ने दोनों बदमाशों के बाइक से आने की सूचना दी। जीरो प्वाइंट के पास पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चिलुआताल के कुशहरा निवासी अभय सिंह उर्फ बंटी और राजन गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed