फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाई और बेटे संग कांग्रेस नेता ने की फायरिंग, पांच घायल

भाई और बेटे संग कांग्रेस नेता ने की फायरिंग, पांच घायल

Mon, 19 Mar 2018 09:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
भाई और बेटे संग कांग्रेस नेता ने की फायरिंग, पांच घायल
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
कैंट इलाके के सिंघड़िया (खोट्ठा टोला) में विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल बनवाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेसी नेता कदम तिवारी और उनके बेटे ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 11 राउंड चली गोलियों की जद में आकर पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सबको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने देवरिया मार्ग जाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने समझाकर उन्हें हटवाया। पुलिस ने कांग्रेस नेता, उनके भाई और बेटे के खिलाफ हत्या की कोशिश और सेवेन क्रिमिनल ला एवेडमेंट के तहत केस दर्ज कर लिया। कुछ ही देर बाद तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो लाइसेंसी असलहे बरामद कर लिए गए। 
विज्ञापन


घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सिंघड़िया में उस वक्त हुई, जब सिंघड़िया निवासी कांग्रेस नेता नरेंद्र मणि तिवारी उर्फ कदम तिवारी, उनके भाई मदन तिवारी और बेटे मनीष एक विवादित जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। इस बीच सिंघड़िया की ही कुसुम पत्नी राम नवल सिंह पहुंच गईं और विरोध करने लगीं। आरोप है कि कांग्रेस नेता के साथ के लोगों ने कुसुम को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होते ही महिला के मौसेरे भाई वेद प्रकाश सिंह कुछ लोगों के साथ पहुंच गए। विवाद बढ़ता देख कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक कांग्रेस नेता और उनके बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोली से वेद प्रकाश, आकाश, मन्नू लाल, गोलू एवं माया घायल हो गए। हालत बिगड़ती देख वेद प्रकाश और आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से नरेंद्र उर्फ  कदम तिवारी, उनके भाई मदन और बेटे मनीष को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लाइसेंसी बंदूक, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद किया। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि गोली चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। 

11 मार्च को भी हुआ था विवाद
खोराबार। पुलिस को दी गई तहरीर में घायल पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कांग्रेस नेता को शह देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर अदालत में केस चलने की जानकारी पुलिस को थी। इसके बाद भी कांग्रेस नेता और उनके बेटे पुलिस की मौजूदगी में 11 मार्च को बाउंड्रीवाल चलवा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने असलहा दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। इसकी जानकारी भी एसएसपी को दी गई थी। 


विधायक और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके हैं कदम
सिंघड़िया निवासी नरेंद्र उर्फ  कदम तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेेस से चुनाव लड़ चुके हैं। कदम तिवारी खोराबार ब्लॉक से प्रमुख का भी चुनाव लड़ चुके हैं। विवादों से कदम का पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed