फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती का अपहरण कर छेड़खानी, कपड़े फाड़े

युवती का अपहरण कर छेड़खानी, कपड़े फाड़े

Sun, 23 Jul 2017 09:33 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर छेड़खानी, कपड़े फाड़े
उत्पीड़न

विज्ञापन
गोरखपुर।
राजघाट इलाके के मुबारक खां शहीद दरगाह पर लगे मेले से युवती का अपहरण कर शोहदों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। युवती के शोर मचाने पर दुकानदार उस ओर दौड़े मगर अंधेरे का फायदा उठाकर शोहदे फरार हो गए। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

मुबारक खां शहीद दरगाह के उर्स पर मेला लगा है। तुर्कमानपुर की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती के चाचा की मुबारक खां शहीद के पास चाय की दुकान है। युवती शुक्रवार रात मेला देखने गई थी। रात करीब 2:30 बजे के करीब वह चाचा की दुकान से बोतल लेकर पास से हैंडपंप पर पानी लेने गई। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक पीछे से पहुंचे और उसे पकड़कर मुंह दबा दिया। आरोपी युवती को उठाकर नार्मल ग्राउंड में ले गए और छेड़खानी करने लगे, विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़ दिए। शोहदों के चंगुल में फंसी युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो नार्मल गेट के पास की दुकान पर मौजूद लोग उधर दौड़े। लोगों को आता देखकर शोहदे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए मगर दुकानदार ने एक आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर शनिवार को आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तुर्कमानपुर के रहने वाले किशन और उसके साथी उमर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार तीसरे आरोपी असरफ की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर राजघाट बांके बिहारी सिंह ने बताया कि चाचा की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीसरे आरोपी असरफ की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed