फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मिक्सर मशीन पलटी, मजदूर की मौत

मिक्सर मशीन पलटी, मजदूर की मौत

Sat, 22 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिक्सर मशीन पलटी, मजदूर की मौत
पौली/ रोसया(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के उमरिया-चकिया मार्ग पर छपरामगर्बी गांव के करीब शनिवार शाम को ट्रैक्टर से निकल कर मिक्सर मशीन पलट गई। जिससे मशीन पर बैठे मजदूर की दबने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतक के घरवाले और पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खलीलपुर गांव निवासी मुन्ना लाल (33) चकिया बाजार निवासी एक शख्स के मिक्सर मशीन पर रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को बालमपुर गांव से छत लगवाने के बाद मजदूर मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहे थे। जब छपरामगर्बी गांव के करीब मोड़ पर पहुंचे तभी मिक्सर मशीन और ट्रैक्टर अलग हो गए। इससे मिक्सर मशीन पलट गई। मशीन पर बैठे दो अन्य मजदूर कूद गए, लेकिन मुन्नालाल मशीन के नीचे दब गए। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक मशीन को हटाया गया तब तक मुन्नालाल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मां सुदामा देवी और पत्नी सावित्री रोते बिलखते वहां पहुंची। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोजी रोटी का सहारा थे मुन्नालाल: हैंसर। मिक्सर मशीन में दबने से मुन्ना लाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह घर के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। उसकी मौत से मां सुदामा देवी और पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल था। मुन्नालाल के चार बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा रोहित नौ वर्ष, मोहित सात वर्ष, मुस्कान पांच वर्ष, आरती दो वर्ष है। पिता की मौत बच्चे सदमे में थे। गांव के लोगों का कहना था कि मुन्ना लाल घर का कमाऊ पूत था। उसकी मौत से उसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed